{"_id":"6287e2792727f13fa37ac951","slug":"weather-badaun-news-bly485557077","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान गिरा पर गर्मी कम नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान गिरा पर गर्मी कम नहीं हुई
विज्ञापन
भीषण गर्मी में तेज धूप के बीच बाइक पर छाता लेकर निकले दंपती। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। तापमान में मामूली गिरावट के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। शुक्रवार को बृहस्पतिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, लेकिन तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े परेशान करते रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।
इस सीजन में बृहस्पतिवार को सबसे अधिक रिकार्ड तापमान 47.5 डिग्री तक पहुंच गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.5 और न्यूनतम 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान भी गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को भी आसमान पूरी तरह से साफ रहा, सीधी तेज धूप और लू के थपेड़े लोगों की व्याकुलता को बढ़ाए रहे। पिछले चार दिन से तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि सोमवार से बादल छाने, कुछ स्थानों पर बौछार होने का अनुमान है। इसके बाद भीषण कर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। जून का पहला सप्ताह खत्म होने के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। प्री मानसून के बाद मानसून सक्रिय होगा। तब तक लोगों को उमस और भीषण गर्मी का सामना करना होगा।