फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

गर्मी की मार से तप रहे लोगों को आंधी और बारिश ने दी राहत

Thu, 05 May 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
weather
मौसम ने बदली करवट, शाम को घने बादल छाए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कई दिनों से धूप और गर्मी की मार से तप रहे लोगों को बुधवार की शाम राहत देने वाली थी। शाम को आंधी और बारिश के बाद जब उन्हें ठंडी हवा का अहसास हुआ तो दिन भर चली गर्म हवा के थपेड़े कुछ देर के लिए लोग भूल गए। लोग इस मौसम का आनंद लेने से भी नहीं चूके। बच्चों ने जहां जमकर मस्ती की तो बड़ों ने खिड़कियों और बरामदे में बैठकर ठंडी हवा का आनंद लिया। इससे इतर, हर साल की तरह इस गर्मी की पहली बारिश ने शहर और देहात की कुछ सड़कों को जलमग्न कर दिया, जिससे राहगीरों को परेशानी भी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

इस बार गर्मी पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। मार्च में ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू किया तो अप्रैल में मौसम सितम ढहाने लगा था। मई की शुरुआत में तो तापमान हर दिन अपने ही रिकॉर्ड तोड़ता आ रहा है। बुधवार को भी सुबह से ही सूर्यदेव अपनी रौ में रहे। दोपहर आते-आते उनका पारा और हाई हो गया, जिससे सड़कों पर भी अपेक्षाकृत कम लोग नजर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री तो न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41.9 डिग्री सेल्सियस हो गया लेकिन शाम ढलते ढलते आसमान में काली घटाएं छा गईं और आंधी शुरू हो गई। इसके बाद हुई बारिश ने तापमान में काफी कमी कर दी। ठंडी हवा चलने से लोगों ने काफी राहत महसूस की। उसावां, उझानी, दहगवां, सहसवान, दबतोरी आदि जगहों पर भी कहीं हल्की और कहीं तेज हवा चली। बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। उसावां मे सब्जी मंडी में रखे विक्रेताओं के रखे हुए तिरपाल आंधी में उड़ गए। कादरचौक में घंटे भर की जोरदार बारिश ने कई गांवों में कमर तक जलभराव की स्थिति बना दी।
विज्ञापन

-
जलभराव से उठानी पड़ी परेशानी
शहर समेत जिले भर में चली आंधी और बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा कर दिया वहीं नालों की सफाई न होने व अतिक्रमण के कारण लोगों को जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा। शहर में भी बाबूराम मार्केट, इंडियन बैंक के सामने, गांधी ग्राउंड रोड आदि पर आंशिक जलभराव हुआ तो उझानी में कुछ सड़कों पर ज्यादा जलभराव से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो दिनों तक साफ रहेगा मौसम, फिर छाएंगे बादल
मौसम के जानकारों के मुताबिक बुधवार को हुई आंधी और बारिश का असर आने वाले दिनों पर कम ही दिखेगा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जहां मौसम साफ रहेगा, वहीं शनिवार को हल्के बादल छाये रह सकते हैं। आने वाले दिनों में तेज हवा और बूंदाबांदी का भी अनुमान जताया जा रहा है।

-
मई माह में यह रहा तापमान
चार मई
अधिकतम- 41.9
न्यूनतम- 29.9
-
तीन मई
अधिकतम- 41.8
न्यूनतम- 30.0
-
दो मई
अधिकतम- 43.2
न्यूनतम- 30.4
-
एक मई
अधिकतम- 41.1
न्यूनतम- 30.1
ककराला में पेड़ और दीवारें गिरीं
ककराला। शाम को आई तेज आंधी और बारिश में कुछ घरों की कच्ची दीवारें गिर गईं, हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
ककराला- बदायूं मुख्य मार्ग पर मजार के सामने पेड़ गिर जाने से रास्ता बंद हो गया। जाम के कारण दोनों तरफ काफी वाहन एकत्र हो गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग जैसे तैसे इस रास्ते से होकर गुजरे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed