फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

आज दिन में छाई रहेगी धुंध

Mon, 28 Feb 2022 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
weather
बारिश के कारण तोताराम मार्केट में जल भराव। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कई दिन लगातार धूप खिलने के कारण खुशनुमा हुआ मौसम शुक्रवार रात में बदल गया। दिन भर धूप खिली, लेकिन रात में बूंदाबांदी और बारिश हुई। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को भी दिन में कई बार बादल छाए रहे। शाम के वक्त तापमान गिर गया। रविवार को भी बादल और धुंध छाए रहने का अनुमान है। सोमवार से मौसम में फिर बदलाव होगा। शुक्रवार रात हुई बारिश ने शहर में दुश्वारियां बढ़ा दीं। कई स्थानों पर शनिवार दिन में भी जलभराव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 16 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया था। रात में हुई बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद शनिवार को पनबड़िया, गद्दी चौक, नई सराय कच्ची लीक, तोताराम मार्केट, टिकटगंज, कल्यान नगर, नई बस्ती आदि इलाकों में सड़कों पर कीचड़ और जलभराव बना रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर उखड़ी पड़ीं सड़कों ने समस्या को और भी बढ़ा दिया। नाले चोक होने के कारण शनिवार को पूरा दिन सड़कों से जल निकासी नहीं हो सकी। छह सड़का से गांधी ग्राउंड शिव मंदिर की ओर जाने वाली रोड पर दोनों ओर कीचड़ के कारण दुकानदार भी परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप खिली, लेकिन शाम होते-होते आसमान को फिर से बादलों ने घेर लिया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि रविवार को भी दिन में धुंध और बादल छाए रहने का अनुमान है। सोमवार से मौसम फिर से खुलेगा। इसके साथ ही तापमान में फिर से इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चोक नालों ने बढ़ा दी समस्या
शहर में तमाम नाले पूरी तरह से चोक हैं। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था बेपटरी होने का खामियाजा काफी समय से लोगों को भुगतना हो रहा है। शुक्रवार रात हुई बूंदाबांदी से शहर में जलभराव का कारण चोक नाले बने। जफा की कोठी के पास नाला चोक होने के पास इलाके में हर समय समस्या रहती है। पनबड़िया में नाला चोक होने से समस्या रहती है। पनबड़िया के बाशिंदे गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों को लेकर मतदान का बहिष्कार भी कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed