फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

सुबह घना कोहरा और सर्द हवाएं, दोपहर में धूप से राहत

Mon, 31 Jan 2022 06:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
weather
कोहरे और शीतलहर के बीच घर से निकली युवती। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। लगातार तीन दिन धूप खिलने के बाद सोमवार को मौसम में कुछ बदलाव आया। सुबह के वक्त घना कोहरा और सर्द हवाओं के कारण शीत लहर का असर दिखा, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। इससे काफी राहत महसूस की गई। मंगलवार को भी मौसम में ज्यादा तब्दीली नहीं होगी।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम सात डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार करीब पांच किमी प्रति घंटा के आसपास और आर्र्दता 79 के करीब रही। लगातार तीन दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने के बाद लगभग शीतलहर की विदाई हो चुकी थी। तापमान में इजाफा होने और सर्द हवाओं का प्रकोप कम होने के बाद मौसम खुशनुमा होने लगा था, लेकिन सोमवार से मौसम में सुबह के वक्त काफी तब्दीली दिखी। दिन की शुरुआत कोहरे और सर्द हवाओं के साथ हुई। सुबह 11 बजे तक मौसम खराब रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मौसम भी साफ होता गया। दोपहर तक धूप खिलने के साथ हवाओं का असर भी कम हो गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि यह शीतलहर की विदाई का समय है। लगातार तीन दिन तेज धूप खिलने के कारण कोहरा और धुंध के चलते सोमवार को सुबह के वक्त दृष्यता पर असर रहा, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो गया। तापमान में खास कमी दर्ज नहीं की गई। अब तेजी से मौसम साफ होगा। कुछ दिनों सुबह के वक्त कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed