{"_id":"61f6879f33412d380068b758","slug":"weather-badaun-news-bly47393337","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई लेने लगी शीतलहर, अब तापमान में नहीं होगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई लेने लगी शीतलहर, अब तापमान में नहीं होगी गिरावट
विज्ञापन
मौसम खुशनुमा होने के साथ बाजारों में बढ़ने लगी भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लगातार धूप खिलने और मौसम साफ रहने से शीतलहर विदाई लेने लगी है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होने के साथ सर्द हवाओं का असर भी काफी कम रहा। उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा के आसपास रही।
जनवरी के दूसरे सप्ताह से ही मौसम खराब था। बीच में दो-चार दिन को मौसम साफ हुआ, लेकिन शीतलहर का प्रकोप बना रहा। इस दौरान कोहरा, सर्द हवाएं भी लोगों को परेशान करतीं रहीं। कई दिन बूंदाबांदी और बारिश से भी जनजीवन प्रभावित रहा। कई दिन बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर से मौसम बदला। आसमान साफ रहने के साथ धूप खिली और तापमान में इजाफा होने लगा। रविवार को लगातार तीसरे दिन धूप खिलने से मौसम खुशनुमा होने लगा है। तेज सर्द हवाओं का प्रकोप भी कम होने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम नौ डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार चार किमी के करीब रही। शुक्रवार को हवाओं की रफ्तार 15 किमी से ज्यादा थी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में ज्यादातर मौसम साफ रहेगा। इस दौरान लगातार धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा। सप्ताह के अंत में दो-तीन दिन आसमान में बादल छाएंगे, लेकिन अब शीतलहर की लगभग विदाई हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रकोप कम होने से सर्द हवाओं का प्रकोप भी कम रहेगा। संवाद