{"_id":"61f5421a4cda1218b528689f","slug":"weather-badaun-news-bly473841021","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन खिली धूप, शीतलहर का प्रकोप कम हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन खिली धूप, शीतलहर का प्रकोप कम हुआ
विज्ञापन
शनिवार को धूप खिली तो बच्चे भी घरों के बाहर पार्क में खेलने निकले। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी अच्छी धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा होने और सर्द हवाओं का प्रकोप कम होने से शीतलहर का प्रकोप भी काफी हद तक कम हो गया। इससे जनजीवन को काफी राहत मिली है।
कई दिन के बाद शुक्रवार को धूप खिली। इससे पहले लगातार कोहरा, बूंदाबांदी, शीतलहर और सर्द हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। शुक्रवार को मौसम साफ हुआ तो लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, शनिवार को सुबह के वक्त कोहरा छाने का अनुमान था, लेकिन आर्द्रता में कमी होने के कारण कोहरा नहीं छाया। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम सात डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। आर्द्रता 62 और हवाओं की रफ्तार 17 किमी के आस-पास दर्ज की गई। दिन भर धूप खिलने से सर्द हवाओं ने परेशान नहीं किया। मौसम साफ होने से लोग घरों से निकले। बाजारों में भी भीड़ रही।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रकोप अब कम होने लगा है। इससे सर्द हवाओं में कमी आई है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। फरवरी का दूसरा सप्ताह खत्म होने से पहले एक बार बादल छाने और बूंदाबांदी का अनुमान है। फिलहाल शीतलहर परेशान नहीं करेगी। हालांकि, आर्द्रता में इजाफा होने के कारण आने वाले दिनों में सुबह के वक्त कोहरा छा सकता है। संवाद