{"_id":"61f3e1cb091c9b7f3c2f999a","slug":"weather-badaun-news-bly473720527","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दिन बाद खिली धूप, ठिठुरन और शीतलहर से कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दिन बाद खिली धूप, ठिठुरन और शीतलहर से कुछ राहत
विज्ञापन
शुक्रवार को धूप खिलने के बाद बाजारों में अच्छी भीड़ रही। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शुक्रवार को कई दिन के बाद धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन और शीतलहर से कुछ राहत मिली। हालांकि, इस दौरान सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहा। शनिवार को भी धूप खिलेगी। सुबह के समय कोहरा छाने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का फरवरी के दूसरे सप्ताह तक असर बना रहने के कारण सर्द हवाओं का फिलहाल सामना करना पड़ेगा।
पिछले कई दिनों से कोहरा, बूंदाबांदी और शीतलहर का प्रकोप बना हुआ था। इसका सीधा असर जनजीवन पर दिख रहा था। बृहस्पतिवार को शीतलहर का काफी असर रहा। इसके बाद शुक्रवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम और धूप के साथ हुई। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बाद गुनगुनी धूप से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम के जानकारों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम में सुधार होने लगेगा। इस दौरान सुबह और शाम को अधिक ठंड रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम आठ डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। इस दौरान सर्द हवाओं की रफ्तार 15 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा रही।
सर्द हवाओं के बीच धूप ने शुक्रवार को काफी राहत दी। मौसम साफ रहने और धूप खिलने के दौरान बाजारों में भी काफी भीड़-भाड़ रही। ज्यादा संख्या में लोग घरों से खरीदारी करने को निकले। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि शनिवार को सुबह के समय कोहरा छाने का अनुमान है, लेकिन धूप भी निकलेगी। 31 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम में तेजी से सुधार होगा। दिन में धूप और सुबह शाम को सर्दी बनी रहेगी। संवाद