फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

कई दिन बाद खिली धूप, ठिठुरन और शीतलहर से कुछ राहत

Sat, 29 Jan 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
weather
शुक्रवार को धूप खिलने के बाद बाजारों में अच्छी भीड़ रही। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शुक्रवार को कई दिन के बाद धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन और शीतलहर से कुछ राहत मिली। हालांकि, इस दौरान सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहा। शनिवार को भी धूप खिलेगी। सुबह के समय कोहरा छाने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का फरवरी के दूसरे सप्ताह तक असर बना रहने के कारण सर्द हवाओं का फिलहाल सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कोहरा, बूंदाबांदी और शीतलहर का प्रकोप बना हुआ था। इसका सीधा असर जनजीवन पर दिख रहा था। बृहस्पतिवार को शीतलहर का काफी असर रहा। इसके बाद शुक्रवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम और धूप के साथ हुई। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बाद गुनगुनी धूप से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम के जानकारों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम में सुधार होने लगेगा। इस दौरान सुबह और शाम को अधिक ठंड रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम आठ डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। इस दौरान सर्द हवाओं की रफ्तार 15 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा रही।
विज्ञापन

सर्द हवाओं के बीच धूप ने शुक्रवार को काफी राहत दी। मौसम साफ रहने और धूप खिलने के दौरान बाजारों में भी काफी भीड़-भाड़ रही। ज्यादा संख्या में लोग घरों से खरीदारी करने को निकले। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि शनिवार को सुबह के समय कोहरा छाने का अनुमान है, लेकिन धूप भी निकलेगी। 31 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम में तेजी से सुधार होगा। दिन में धूप और सुबह शाम को सर्दी बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed