{"_id":"61eeeccd5cb2e90162534922","slug":"weather-badaun-news-bly473511590","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम साफ होने से राहत, धूप से कम हुआ शीतलहर का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम साफ होने से राहत, धूप से कम हुआ शीतलहर का प्रकोप
विज्ञापन
मौसम साफ होने के बाद सोमवार को बाजारों में अच्छी भीड़ रही। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रविवार को पूरा दिन बूंदाबांदी के बाद सोमवार को मौसम में कुछ सुधार हुआ। सुबह के वक्त तो कोहरा और बादल रहे, लेकिन दोपहर होने से पहले अच्छी धूप खिल गई। इससे शीतलहर का प्रकोप कुछ कम हुआ। मंगलवार से मौसम में तेजी से सुधार होने का अनुमान है। आने वाले दिनों में अच्छी धूप भी खिलेगी।
सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम आठ डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। एक सप्ताह से मौसम बेहद खराब था। इस दौरान शीतलहर के प्रकोप के बीच रविवार को पूरा दिन हुई बूंदाबांदी से जनजीवन पर प्रतिकूल असर हुआ। सोमवार को धूप निकलने के बाद शहर के बाजारों में भी भीड़ रही। लोग घरों की छतों पर धूप सेकते रहे। हालांकि, इस दौरान सर्द हवाओं की रफ्तार 14 किमी प्रतिघंटा के आस-पास रहने के कारण शाम होने के साथ सर्दी बड़ गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि मंगलवार को भी मौसम में सुधार होगा। दिन में धूप खिलेगी, लेकिन कुछ समय के लिए बादल भी छा सकते हैं। वायु में आर्द्रता कम होने के कारण फिलहाल कोहरा नहीं छाएगा। आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से सुधार का अनुमान है। संवाद