फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

मौसम ने फिर ली करवट, बरसात से और सर्द हुई हवा

Sat, 22 Jan 2022 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
weather
शनिवार को सुबह के वक्त छाया कोहरा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मौसम में शनिवार को बड़ा बदलाव आया। शनिवार तड़के हुई बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई। दिन भर सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, इस दौरान सर्द हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से मौसम में मामूली बदलाव आ रहा था। शनिवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। तड़के बूंदाबांदी भी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में फिर से कुछ गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 10 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। सुबह बूंदाबांदी होने के बाद वायु की गुणवत्ता में तो सुधार आया, लेकिन पूरा दिन बादल छाए रहे। शनिवार को सर्द हवाओं की रफ्तार नौ किमी प्रति घंटे और वातावरण में आर्द्रता 90 फीसदी से ज्यादा रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि सोमवार से मौसम में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। रविवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ होगी। दिन में कुछ समय के लिए बादलों के बीच धूप खिलेगी, लेकिन शाम होने से पहले बादल छा जाएंगे। सर्द हवाओं की रफ्तार बनी रहेगी, लेकिन सोमवार को मौसम साफ हो जाएगा। सोमवार को आर्द्रता कम होने के चलते कोहरा और बादल नहीं छाएंगे। अनुमान है कि सोमवार को दिन में धूप खिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बरसात और घने कोहरे से सर्दी में इजाफा हो गया है। सर्द हवाएं लोगों के लिए ठिठुरन पैदा कर रही हैं। सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से गलन बढ़ गई। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया। पूरे दिन सर्द हवाओं के कारण लोंगों की कंपकंपी छूटती रही। जैसे जैसे शाम होती गई सर्दी भी बढ़ती चली गई। जो लोग घरों से निकले वे गर्म कपड़े पहनकर ही निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed