फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

सुबह कोहरे के बाद दोपहर में धूप, शाम को छाए बादल

Fri, 14 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
weather
सुबह के समय शहर में छाया कोहरा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बीते और चालू सप्ताह में कई दिन बादल रहने के साथ बूंदाबांदी और बारिश होने के बाद बुधवार को मौसम काफी साफ रहा लेकिन बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। सुबह घने कोहरे के बाद दोपहर बाद धूप भी खिल गई। हालांकि, शाम होते-होते फिर से बादल छाने लगे।
विज्ञापन

मौसम के जानकारों का कहना है कि सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में मौसम एक बाद फिर से करवट बदलेगा। इस दौरान बादल छाने के साथ सर्द हवाओं का प्रकोप भी रहेगा। कोहरा होगा और शीतलहर का सामना करना होगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम आठ डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। शुक्रवार और शनिवार को भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अनुमान है कि दोनों दिन मौसम इसी तरह का बना रहेगा, लेकिन रविवार से आसमान में बादल छाने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस दौरान बारिश नहीं होगी, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
बृहस्पतिवार को हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रति घंटा के आस-पास दर्ज की गई। सोमवार को हवाओं की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटा के आस-पास पहुंचने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि फिलहाल एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान नहीं है। मैदानी इलाकों में तापमान इससे नीचे जाने और हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप बनता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed