{"_id":"61cf431fcc25033c521ab9b2","slug":"weather-badaun-news-bly4710252185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से शुरू हुआ दिन, दोपहर को कुछ समय धूप फिर बादल छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से शुरू हुआ दिन, दोपहर को कुछ समय धूप फिर बादल छाए
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन में कुछ समय के लिए धूप निकली। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। साल के अंतिम दिन की शुरुआत भी शुक्रवार को घने कोहरे के साथ हुई। हालांकि, दिन में कई बार मौसम में तब्दीली भी आई। सुबह घने कोहरे के बीच सर्द हवाओं के कारण वातावरण में गलन रही, लेकिन दोपहर होते-होते कुछ देर के लिए अच्छी धूप खिली और इसके बाद बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी चलती रही। साल के पहले दिन की शुरुआत भी शनिवार को घने कोहरे के साथ होगी।
पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। बृहस्पतिवार को सुबह घने कोहरे के बाद दिन भर बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को भी मौसम कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि हवाओं में नमी से कोहरा छा रहा है। फिलहाल कुछ दिन तक कोहरा और बादलों से मुक्ति मिलने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम सात डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। शनिवार को नए साल के पहले दिन अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम छह डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह के वक्त तो कोहरा रहेगा लेकिन दोपहर में अच्छी धूप खिलने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह के अंत में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पहले लगातार बादल छाए रहेंगे। अगले करीब 20 दिन तक ज्यादातर कोहरा और बादलों का सामना करना होगा। संवाद