फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

कोहरे से शुरू हुआ दिन, दोपहर को कुछ समय धूप फिर बादल छाए

Sat, 01 Jan 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
weather
शुक्रवार को दिन में कुछ समय के लिए धूप निकली। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। साल के अंतिम दिन की शुरुआत भी शुक्रवार को घने कोहरे के साथ हुई। हालांकि, दिन में कई बार मौसम में तब्दीली भी आई। सुबह घने कोहरे के बीच सर्द हवाओं के कारण वातावरण में गलन रही, लेकिन दोपहर होते-होते कुछ देर के लिए अच्छी धूप खिली और इसके बाद बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी चलती रही। साल के पहले दिन की शुरुआत भी शनिवार को घने कोहरे के साथ होगी।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। बृहस्पतिवार को सुबह घने कोहरे के बाद दिन भर बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को भी मौसम कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि हवाओं में नमी से कोहरा छा रहा है। फिलहाल कुछ दिन तक कोहरा और बादलों से मुक्ति मिलने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम सात डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। शनिवार को नए साल के पहले दिन अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम छह डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह के वक्त तो कोहरा रहेगा लेकिन दोपहर में अच्छी धूप खिलने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह के अंत में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पहले लगातार बादल छाए रहेंगे। अगले करीब 20 दिन तक ज्यादातर कोहरा और बादलों का सामना करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed