{"_id":"61c0c563b59c9c21f70f0a02","slug":"weather-badaun-news-bly469902821","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों को चीरकर निकली धूप, आज कुछ साफ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों को चीरकर निकली धूप, आज कुछ साफ रहेगा मौसम
विज्ञापन
सर्दी के बीच स्कूल जाते बच्चे। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को मौसम में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। रविवार को न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर छह डिग्री पर आ गया।
पिछले तीन दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव हो रहा है। सोमवार को दिन में बादल भी छाए रहे। बादलों के बीच धूप मध्यम रही। इस दौरान सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। सर्द हवाओं के कारण धूप के बावजूद गलन महसूस होती रही। सोमवार को प्रति घंटा औसत 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। दोपहर के समय कुछ समय के लिए हवाओं का प्रकोप थोड़ा कम हुआ, लेकिन शाम होते-होते तापमान गिर गया और हवाओं का प्रकोप भी शुरू हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि मंगलवार को हवाओं का प्रकोप कुछ कम होने के साथ आसमान भी साफ रहेगा।
मंगलवार को अच्छी धूप खिलेगी इस दौरान कुछ स्थानों पर कोहरा और धुंध छाने का अनुमान है। बुधवार के बाद तापमान में कमी तो आएगी लेकिन इस दौरान अच्छी धूप भी खिलेगी। सप्ताह के अंत में एक बार फिर से बादल छाने का अनुमान है। संवाद