{"_id":"5dfbbfbc8ebc3e87f117f49c","slug":"weather-badaun-news-bly388764351","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड तोड़ती जा रही रिकार्ड, पारा गिरा तो गलन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड तोड़ती जा रही रिकार्ड, पारा गिरा तो गलन बढ़ी
विज्ञापन
बदायूं। शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ठंड रोजाना अपना बीते दिन का रिकॉर्ड तोड़ रही है। पारा गिरने से सर्दी में गलन का अहसास जारी है। गुुरुवार को भी शीतलहर के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। आसमान में धूप कई बार चमकी, लेकिन निकली नहीं। पूरे दिन बादल और धुंध जैसी छायी रही। शाम होते होते एक बार फिर बाजारों में सन्नाटा छा गया और लोग जगह-जगह अलाव आदि का सहारा लेते नजर आए।
पिछले एक सप्ताह से सर्दी का सितम जारी है। बीते शुक्रवार को बारिश व ओलावृष्टि के बाद मौसम ने ऐसा रुख दिखाया कि आम जनजीवन ठंड के कारण प्रभावित हो गया। बीच में एक दिन धूप निकली तो लोगों को राहत मिली, लेकिन उसके बाद से फिर आसमान में बादल छा गए। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार गिरता जा रहा है। पिछले चार दिनों की बात करें तो 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 17 दिसंबर को यह घटकर 17 रह गया। इसके बाद लगातार तापमान में कमी आ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर आ गया तो गुरुवार को यह घटकर केवल 15 डिग्री सेल्सियस रह गया। न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
बाजारों में भी दिखा ठंड का असर
- ठंड का असर बाजारों पर भी पड़ रहा है। सुबह से लेकर शाम तक दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जरूरतमंद लोग खरीदारी करने आ रहे हैं लेकिन फिर भी ग्राहकों की आवाजाही काफी कम है। शाम होने तक तो बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। गुरुवार को भी ठंड के कारण यही आलम रहा।