फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Weapon worship took place across the district on Dussehra

Budaun News: दशहरे पर जिले भर में हुआ शस्त्र पूजन

Wed, 25 Oct 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Weapon worship took place across the district on Dussehra
स्काउड भवन में शस्त्र पूजा करते दातागंज विधायक।स्रोत-स्वयं
बदायूं/बिसौली। विजयदशमी के अवसर पर बिसौली में करणी सेना, शहर में महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम विधिविधान से किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कुरीतियों व विसंगतियों के शमन का संकल्प लिया।
विज्ञापन


विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के मंडल संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिसौली में शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय वंश समाज का रक्षक रहा है। युगों युगों में अपने अस्त्र-शस्त्रों के बल पर धर्म और समाज की रक्षा की है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को क्षत्रिय समाज का आदर्श बताते हुए उन्होंने कहा कि हम सब श्रीराम के चरित्र एवं मर्यादित आचरण से प्रेरणा लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं विसंगतियों के शमन का संकल्प लें।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में शस्त्र पूजन समारोह स्काउट भवन में किया गया। आचार्य प्रताप सिंह व रूपकिशोर सिंह ने यज्ञ कराकर शस्त्रों का पूजन कराया। उपस्थित लोगों ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण किया। महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी का तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र बांधकर, बैज लगाकर स्वागत किया गया। समारोह में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय दिग्दर्शिका का विमोचन भी किया गया। समारोह में सदस्य विधान परिषद डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. एके सिंह जादौन ने ऑनलाइन संबोधन किया। पुष्पों से सुसज्जित महाराणा प्रताप चौक पर अतिथि गण, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed