फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   " ... We then with Ali With whom are you '

‘...हम तो अली के साथ हैं तुम किसके साथ हो’

Sat, 16 May 2015 07:41 PM IST
Jrifnagr
Jrifnagr Updated Sat, 16 May 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
गांव कादराबाद में हजरत कादिर शाह वली की दरगाह पर उर्स मनाया गया। दूसरे दिन महफिल-ए-कव्वाली हुई। अमरोहा से आये कव्वाल इफ्तखार अहमद ने नाते रसूल पढ़ी। इसके बाद सुनाया-
विज्ञापन

ताज दारे हरम हो निगाहे कर
हम गरीबों के दिन भी संवर जाएंगे।
अलीगढ़ से आए कव्वाल शमीम अनवर झनकार ने कलाम पेश किए। उन्होंने सुनाया-
मसलक पता चले तो फिर खुलकर बात हो,
हम तो अली के साथ हैं तुम किसके साथ हो।
बोलो हैदर कलंदर अली-अली, मौला अली-अली।
इस कलाम पर कमेटी के सदर मौलाना शुजा कादरी एवं वहां मौजूद लोग झूम उठे। प्रोग्राम के बाद दरगाह के साहिबे सज्जादा ख्वाजा हमीदउद्दीन कादिरी ने मुल्क में अमन के साथ नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए दुआएं कीं। इस मौके पर अजीमुल हसन, आरयू खान, भूरे, इमामी, मुबारिक, दानिश, नासिर, सरताज, अजीम कुरेशी, वसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed