फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   We reached the moon but didn't know how to live on Earth: Sanjeev

चांद पर पहुंच गए, धरती पर रहना नहीं आया : संजीव

Mon, 02 Sep 2024 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
We reached the moon but didn't know how to live on Earth: Sanjeev
बिल्सी के गुधनी में यज्ञ में आहुतियां देते लोग। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में रविवार को साप्ताहिक सत्संग हुआ। इस अवसर पर सामूहिक यज्ञ भी हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद ब्रह्म वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि संसार शांति चाहता है। संघर्ष का परिणाम शांति होना चाहिए। व्यक्ति के अन्दर पैदा ईर्ष्या, द्वेष व महत्काकांक्षाएं पारिवारिक कलह से लेकर युद्ध की विभीषिका तक पहुंचा देती हैं। विज्ञान ने तो खूब तरक्की की है, हम चांद तारों तक पहुंच गए, लेकिन धरती पर कैसे रहना है, हम यह आजतक नहीं सीख पाए।

आचार्य ने कहा कि आज का मनुष्य भोगों की अंधी दौड़ में दौड़ता चला जा रहा है। मानवीय मूल्य खत्म हो चुके हैं। अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता, इस सोच के साथ आदमी जी रहा है। किंतु यह भी कटु सत्य है कि जिस धन के पीछे आदमी भाग रहा है, उस धन से बिस्तर तो मिल सकता है पर नींद नहीं, दवा मिल सकती है पर स्वास्थ्य नहीं, किताबें मिल सकती हैं पर ज्ञान नहीं, सुख के साधन मिल सकते हैं पर शांति नहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed