बदायूं। पतंजलि योग समिति की ओर से ऑडिटोरियम में दैनिक योग कक्षा संचालित की जा रही है। रविवार को पतंजलि योग समिति की ओर जिले के मेधावी छात्र छात्राओं को जिला जज मनोज कुमार ने पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला जज ने कहा कि बच्चों को अपने जीवन का निर्धारण करने के लिए शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान है। शिक्षा से ही हम सबकुछ प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. जुगल किशोर ने कहा कि शिक्षा से संस्कार और संस्कृति को बेहतर होती है। योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर ने कहा कि योग शरीर के साथ-साथ सामाजिक संबंधों को जोड़ने का काम करता है। इसमें उर्मी सिंह, उमंग सिंह, अनमोल सिंह, अनुभव सिंह, रजत यादव, यस यादव, आयुष राजपूत, तनु राजपूत, गरिमा यादव, महिमा पाल, शगुन भारतीय, विनोद कुमार भारतीय, वीरेंद्र सिंह, संजीव चौहान, अशोक कुमार राठौर, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद