{"_id":"663969a3d00ddd72450f82c4","slug":"wazirganj-police-picked-up-four-sp-supporters-ruckus-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118271-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वजीरगंज पुलिस ने चार सपा समर्थकों को उठाया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वजीरगंज पुलिस ने चार सपा समर्थकों को उठाया, हंगामा
विज्ञापन
बजीरगंज थाने में सपा प्रत्याशी आदित्य यादव जिलाध्यक्ष आशीष यादव। संवाद
वजीरगंज। थाना पुलिस ने रविवार रात सपा के चार समर्थकों को उठा लिया। इससे सुबह करीब डेढ़ घंटे तक थाने पर हंगामा होता रहा। समर्थकों को छुड़ाने पहुंचे तीन और लोगों को थाने पर बैठा लिया गया। उनमें एक के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई। उसकी कार का चालान कर दिया गया। बाद में सपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। तब कहीं समर्थकों को छोड़ा गया। फिर भी पुलिस ने दो समर्थकों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
रविवार रात थाना पुलिस ने कतगांव निवासी सोनू और अखिलेश समेत चार लोगों को दबिश देकर पकड़ लिया। उन्हें रात में ही थाने लाकर बैठा लिया गया। जब इसकी जानकारी सपा प्रत्याशी आदित्य यादव और उनके समर्थकों को हुई तो उनमें हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह उन्हें छुड़ाने के लिए विकास यादव अपने दो साथियों के साथ वजीरगंज थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें भी थाने में बैठा लिया। उनकी कार में हूटर लगा था। उसे उतरवा लिया गया। पुलिस ने उनकी कार का चालान कर दिया।
इसके बाद आदित्य यादव, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव और सुरेश पाल सिंह चौहान समेत कई लोग वजीरगंज थाने पहुंच गए। सूचना पर सीओ सुनील कुमार भी बिसौली कार्यालय से वजीरगंज आ गए। करीब डेढ़ घंटा तक थाने में दोनों ओर से बैठकर बात होती रही। थाने पर कई सपा समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
हालांकि उसके बाद पुलिस ने आकाश यादव और उनके साथ आए दो लोगों को छोड़ दिया। रात में पकड़े गए सोनू और अखिलेश का शांतिभंग में चालान कर दिया। बाकी अन्य लोगों को ऐसे ही छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि कस्बा निवासी सुनील बाबू ने आकाश यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।