फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   wather

दिनभर कोहरे और बादलोें से घिरा रहा आसमान

Sat, 17 Jan 2015 12:23 AM IST
badaun
badaun Updated Sat, 17 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
wather
पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। सुबह कोहरे से लोगों का सामना हुआ। दिन में कोहरा छटा लेकिन बादल छाए रहे। शाम को फिर घना कोहरा छाने लगा। मौसम की बदमिजाजी से पारा लुड़ककर आठ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच जाने से लोगों ने सिहरन महसूस की। छह किमी प्रति घंटा हवाएं चलीं। इससे लोग परेशान हो उठे। कोहरे और शीत लहर में लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर होना पड़ा। सरकारी दफ्तरों, घरों और दुकानों पर दिनभर हीटर चलते या कोयले की अंगीठियां धधकतीं रहीं। सार्वजनिक स्थानों पर गरीबों ने अलावों का सहारा लिया।
विज्ञापन

सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्हें महसूस हो गया कि आज का मौसम ठीक नहीं होगा। सुबह घना कोहरा था। घर से बाहर झांककर ही लोग फिर दुबक गए। अपराह्न 11 बजे कोहरा हटा तो शीत लहर के साथ बाद भी थे। लोगों की घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हुई। फिर भी सरकारी कर्मचारी, दुकानदार और कामगार ही घर से बाहर निकले। बहुत जरूरी होने पर ही लोग बाजार गए। सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार भी बेरौनक रहे। बृहस्पतिवार को जिस प्रकार चटक धूप निकली थी, उससे उलट शुक्रवार को सूरज के दर्शन तक नहीं हुए। लोगों को ठंड लौटने पर बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed