फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   wather

तीन दिन बादी ही फिर लौटी ठंड, कंपकपाए लोग

Sun, 11 Jan 2015 12:05 AM IST
badaun
badaun Updated Sun, 11 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
wather

एक बार फिर शीत से लोग कांपने को मजबूर हो गए। सेल्सियस एक अंक गिर जाने के बाद लोगों को ठंड का अधिक एहसास हुआ। वहीं सुबह से सर्दीली धुंध की वजह से सूर्य के दर्शन नहीं हुए। अलावों और हीटरों के आगे बैठकर  लोगों को दिन गुजारना पड़ा। अवकाश का दिन होने के कारण कर्मचारियों और कक्षा आठ तक के छात्रों का अवकाश होने के कारण उन्होंने राहत की सांस ली है। शीत के कारण लोग घरों से तभी निकले जब अधिक जरूरी हुआ। शनिवार को पारा शुक्रवार की अपेक्षा एक अंक नीचे गिरकर सात डिग्री सेल्सियस रहा।   बाजारों में दुकानदार भी सिकुड़े बैठे रहे, वहीं ग्राहक भी नहीं पहुंचे। रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ भी कम रही। अचानक बढ़ी सर्दी से लोग परेशान हो उठे।

विज्ञापन

सुबह लोग बिस्तर से उठे तो तभी उनको एहसास हो गया कि दिन में शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है। वहीं हुआ, दिन चढ़ता गया और सूरज नहीं निकला। केवल जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल सके। बच्चों को लोगों ने ठंड की वजह से घर से नहीं निकलने दिया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गांव देहात से लोग बहुत कम ही बाजार आ सके। सर्दीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों के अलाव देर शाम ही बुझ गए। लोग बुझे अलावों का सहारा लिए बैठे रहे। खानपान में भी लोगों ने बदलाव किया। शरीर को एक्स्ट्रा तापमान देने वाली चीजों का सेवन किया। वहीं दिनभर गरम कपड़ों में लिपटे रहे। शाम चार बजे के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ता चला गया। लोग जल्दी ही घरों में कैद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed