{"_id":"61a7cc949a13da1989781600","slug":"wather-badaun-news-bly467912377","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर छाए रहे बादल, पारा लुढ़कने से ठंडक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर छाए रहे बादल, पारा लुढ़कने से ठंडक बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मौसम में बुधवार को अचानक बदलाव आने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर बादल और धुंध छाए रहने से धूप नहीं निकली। तापमान में कमी आने के साथ गर्म कपड़ों के बाजार में खरीदारों की संख्या बढ़ गई है। मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले दो तीन दिन तक मौसम इसी तरह बना रहने का अनुमान है।
बुधवार को दिन की शुरूआत धुंध के साथ हुई। इसके बाद आसमान में बादल छा गए। पूरा दिन घने बादल छाए रहे। हालांकि, किसी भी स्थान पर बारिश या बूंदाबांदी की सूचना नहीं है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि तीन दिन तक बादल छाए रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण सप्ताह के अंत में बारिश का अनुमान भी बन रहा है। हालांकि, इन दिनों तापमान में अब ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी।
इसके साथ ही इन दिनों वायु में प्रदूषण तत्वों में इजाफा होने के कारण एक्यूआई बढ़ सकता है। पृथ्वी और वायुमंडल के बीच दूसरी कम होने के कारण वायुमंडल में इन दिनों उत्सर्जित गैसों के साथ धुआं और धूल के कण बढ़ रहे हैं। चालू सप्ताह के अंत या फिर अगले सप्ताह के प्रारंभ में बारिश होने के बाद वायु की गुणवत्ता में सुधार होगा।