{"_id":"65e37c0b14d28ca3ca0eaf44","slug":"waterlogging-and-mud-at-many-places-in-the-city-due-to-unseasonal-rains-badaun-news-c-123-1-sbly1006-114499-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेमौसम बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव और कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेमौसम बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव और कीचड़
विज्ञापन
बदायूं। कुछ दिनों से दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था। दिन में तापमान भी 24-25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा था। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे शुरू हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर कहीं जलभराव तो कहीं कीचड़ फैलने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
कुछ दिन से कभी तेज धूप तो कभी बूंदाबांदी ने उमस बढ़ा दी थी। शुक्रवार को तेज धूप निकली थी। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई पर, शाम को मौसम अचानक बदल गया। रात में खूब बारिश हुई। शनिवार सुबह से ही बादल छा गए थे। लगभग नौ बजे फिर तेज बारिश से वाहनों के पहिए थम गए।
करीब एक-डेढ़ घंटा पानी बरसने से शहर के लावेला चौक से गांधी ग्राउंड, शिव चौक, छह सड़का से गांधी ग्राउंड रोड, जोगीपुरा, पटियाली सराय, नई सराय, टिकटगंज, आर्यसमाज, वाटरवर्क्स रोड समेत शहर के कई स्थानों पर पानी भर गया तो रोडवेज के पास, प्राइवेट बस स्टैंड पर कीचड़ हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
बरसात रुकने के तीन घंटे बाद तक पैदल समेत बाइक सवार लोगों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाटरवर्क्स रोड के हालात यह थे कि कई बाइक सवार सड़कों के गड्ढों में फंसकर गिर गए और चोटिल हो गए। वहीं रोडवेज स्टैंड के पास कीचड़ में फिसलकर राहगीर गिरकर चुटैल हो गए।
मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार- दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कभी बूंदाबांदी तो कभी गरज के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है। दो दिन बादल छाए रहेंगे। हालांकि कभी-कभी बीच में धूप निकल सकती है। इससे तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।