फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   water logging on the road in Badaun Madhuvan Colony

Budaun News: मधुवन कॉलोनी में सड़क पर भरा बारिश का पानी....पलट रहे वाहन, चोटिल हो रहे लोग

Sun, 07 Jul 2024 01:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jul 2024 01:50 PM IST
सार

बदायूं की मधुवन कॉलोनी की मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया है। यहां के लोगों का कहना है कि सड़क में गड्ढे भी हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। शनिवार को सवारियों को लेकर जा रहा ई-रिक्शा पानी में पलट गया। 

विज्ञापन
water logging on the road in Badaun Madhuvan Colony
गड्ढे में फंसकर पानी में पलटा ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में बारिश की वजह से मधुवन कॉलोनी की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। यहां हर रोज कोई न कोई वाहन पलट रहा है, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एक ई-रिक्शा सड़क पर भरे पानी में पलट गया, जिसके नीचे लोग दब गए थे, बमुश्किल लोगों ने उनको पानी से निकाला। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन


अमर उजाला जलभराव के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सड़क का मौका मुआयना करने पहुंचे। वह देख ही रहे थे कि सवारियों से भरा ई रिक्शा सड़क के गड्ढों में फंसकर पानी में पलट गया। चार लोग पानी में जा गिरे। दौड़कर आसपास के लोगों ने उनको पानी से निकाला। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्ले के लोगों ने पानी में खड़े होकर मौन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से मोहल्ले के लोगों को नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने पालिका कर्मचारियों को सड़क से पानी निकलवाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed