{"_id":"584af6d74f1c1be35944af46","slug":"water-logging-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह नगर पालिका और शहर में जलभराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह नगर पालिका और शहर में जलभराव
ब्यूरो/बदायूं
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की लापरवाह कार्यशैली के चलते सर्दियों में भी सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे न सिर्फ डामरीकृत रोड खराब हो रहा है, बल्कि लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
शहर में लॉवेला चौराहा से गांधी ग्राउंड की ओर जाने वाली सड़क पर संकरी क्लीनिक के सामने जलभराव हो गया है। जलभराव होने की वजह से इधर से गुजरने वाले पैदल यात्री, साइकिल सवार और बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों से की जा चुकी है, लेकिन इस ओर अब तक ध्यान नहीं दिया गया। इससे लोगों में पालिका के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है।