{"_id":"5f36d7ab8ebc3e9ff92c392d","slug":"water-level-increase-badaun-news-bly4163074180","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में एक मीटर से ज्यादा बढ़ा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में एक मीटर से ज्यादा बढ़ा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत। बैराजों से लगातार पानी छोड़ने के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ये है कि 12 अगस्त को बाढ़ विभाग ने कछला का गेज 162.85 दर्ज किया था जो अब बढ़कर 163.90 हो गया है। जिस तेजी से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। उसने ग्रामीणों के साथ-साथ अधिकारियों की भी चिंता बढ़ा दी है।
जनपद में बह रही गंगा के जलस्तर में पिछले 15 दिनों से लगातार परिवर्तन हो रहा है, कभी गंगा जलस्तर घट रहा है तो कभी बढ़ रहा हैं। इसकी वजह से गंगा नदी क्षेत्र में लगातार कटान कर रही है। 15 दिनों के भीतर उसहैत क्षेत्र के गांव असमया रफतपुर में नौ मकान गंगा में समा चुके हैं। साथ कई बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है। वहीं, पिछले तीन दिनों के अंदर गंगा का जलस्तर एक मीटर पांच सेंटीमीटर बढ़ गया है। बाढ़ खंड विभाग के मुताबिक आज का कछला पर गेज 163.90 रिकॉर्ड किया गया। अगर यह हालात बने रहे, तो वह दिन दूर नहीं है, जब बदायूं में बाढ़ अपना कहर बरपाना शुरू कर देंगी।
इसको देखते हुए दातागंज तहसील प्रशासन की तरफ से असमया रफतपुर के ग्रामीणों को उसहैत के समाज कल्याण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रखने के लिए प्रबंध किया है लेकिन ग्रामीणों ने वहां जाने से मना कर दिया है। ऐसे में तहसील प्रशासन की तरफ से ग्रामीणों को राशन मुहैया कराया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को खाने पीने में दिक्कत न हो। एसडीएम केवी सिंह ने बताया कि प्रयास किया जा रहा कि ग्रामीण स्कूल में आकर रहने लगे हालांकि अभी वह आने से मना कर रहे है तो उन्हें अभी गांव में ही राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।