{"_id":"689a49506a605091570cc478","slug":"water-level-in-ramganga-also-increased-boats-were-deployed-water-started-flowing-towards-villages-badaun-news-c-123-1-bdn1010-144919-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रामगंगा में भी बढ़ा पानी, नावें लगाईं, गांवों की ओर रुख करने लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रामगंगा में भी बढ़ा पानी, नावें लगाईं, गांवों की ओर रुख करने लगा पानी
विज्ञापन
रामगंगा की बाढ़: हर्रामपुर-लालपुर रोड पर नाव से टैंपो पर बैठाकर निकाले जा रहे लोग। संवाद
दातागंज। रामगंगा में बहुत तेजी से पानी बढ़ने के कारण क्षेत्र में हालात बिगड़ने लगे हैं। हर्रामपुर-लालपुर रोड पर पानी भर गया है। गांवों के लोगों को नाव से बाहर निकाला जा रहा है। सिमरिया, सखतपुर, मौसमपुर, जरतौली, नवादा बदन आदि गांव में पानी भरने लगा है। रामगंगा पार के गांव कुंडरा मजरा, खटखोरा, शेरपुर, पट्टीबिजा, लालपुर, भेड़ा के लोग खौफ के साये में जी रहे हैं। यहां से लोगों को निकालने के लिए नाव लगाई गईं हैं। कुंडरा के प्रधान तपन सिंह का कहना है कि उनके गांव के छह मजरे हैं। रात को पानी बढ़ने की आशंका से सभी डरे हुए हैं। शेरपुर के पूर्व प्रधान मोरपाल सिंह कोटेदार रमन पाल, हर्रामपुर के पूर्व प्रधान जिलापंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह यादव ने भी रामगंगा में पानी बढ़ने पर चिंता जताई है। इन गांवों में नाव से ही आना-जाना हो रहा है।
ग्रामीणों ने हजरतपुर पुल पर खड़ी कर दी बाइक
गांवों में आने-जाने के लिए एक मात्र नाव का ही सहारा है। इसलिए बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोगों ने अपनी-अपनी बाइकें हजरतपुर पुल के पास खड़ी कर दी हैं। बाहर से आने वाले इन गांव के वाशिंदों के रिश्तेदारों की बाइकें भी यहीं खड़ी हो रही हैं। नगरिया खनू, लालपुर खादर के ग्रामीणों ने गंगा एक्सप्रेस वे को अपने आवागमन का रास्ता बना लिया है। गंगा एक्सप्रेस वालों ने अपने काम के लिए ऊपर चढ़ने का जो रास्ता बनाया, उसका उपयोग गांव वाले बाइकों से आने-जाने के लिए कर रहे हैं।