{"_id":"6a63c772ff5d5c67ee0cddf9","slug":"water-enters-noorpur-cooperative-society-dap-and-urea-ruined-after-getting-wet-badaun-news-c-123-1-bdn1037-169212-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नूरपुर सहकारी समिति में भरा पानी, भीगकर खराब हुई डीएपी व यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नूरपुर सहकारी समिति में भरा पानी, भीगकर खराब हुई डीएपी व यूरिया
विज्ञापन
खाद भीगने के बाद सुरक्षित स्थान पर रखते मजदू। संवाद
नूरपुर पिनौनी। गांव स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय में बारिश का पानी भर जाने से डीएपी और यूरिया के कट्टे भीग गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि समय पर किसानों को खाद वितरित की गई होती तो कट्टे खराब नहीं होते। समिति सचिव अजय यादव ने बताया कि सहकारी समिति निचले क्षेत्र में बनी है। तेज वर्षा के कारण उसमें अक्सर पानी भर जाता है।
हालांकि अब पानी कार्यालय परिसर से निकलवा दिया गया है। गेट पर मिट्टी डलवा दी गई है ताकि दोबारा पानी भीतर न जा सके। उन्होंने कहा कि डीएपी को किसानों में बंटवा दिया गया है। अभी लगभग 150 कट्टा डीएपी और 50 कट्टा यूरिया बची है, जिसे जल्द वितरित कर दिया जाएगा।
समिति भवन की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनवाकर काम कराया जाएगा। फिलहाल, समिति में पानी की रोकथाम के लिए इंतजाम करवा दिए गए हैं। - विवेक कौशल, एआर कोऑपरेटिव