फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water did not rain even for an hour, roads submerged

Budaun News: घंटे भर भी नहीं बरसा पानी, सड़कें जलमग्न

Sun, 06 Aug 2023 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Water did not rain even for an hour, roads submerged
टिकटगंज में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी। संवाद
बदायूं। दिनभर उमस से बेहाल रहे लोगों ने शाम को पौन घंटे की बारिश से राहत मिली लेकिन इतनी ही देर में स़ड़कों पर जबरदस्त जलभराव हो गया।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से गर्मी फिर से बढ़ने लगी थी। ऐसे में लोगों का जीना मुहाल हो गया था, हालांकि शुक्रवार को शाम के समय हल्की बारिश हुई थी।जिसकी वजह कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन रात में लोगों को फिर से उमस और गर्मी ने परेशान कर दिया। वहीं शनिवार सुबह से बादल छाए गए। दोपहर के समय हल्की हवा चलने से लोगाें को राहत मिली।
वहीं शाम साढ़े तीन बजे के आसपास बारिश होना शुरू हो गई। करीब पौने घंटे तक हुई बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, हालांकि बारिश इतनी तेज थी कि शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर निचले इलाकाें में जलभराव हो गया। सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

---------
इन जगहों पर हुआ जलभराव
-छह सड़का से शिव मंदिर रोड पर
-परशुराम चौक से सकरी क्लीनिक होते हुए शिव मंदिर तक
-टिकटगंज से पुरानी चुंगी रोड
-आर्य समाज चौराहे के पास
-पुराने बाजार
-जोगीपुरा
-------------
धान की फसल होगा फायदा
-उमस भरी गर्मी के बीच हुई तेज बारिश ने आम लोगों को जहां तेज गर्मी से खासी राहत पहुंचाई। वहीं धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बरसात राहत बनकर बरसी है। किसानों की खुशी स्वभाविक भी है, क्योंकि धान की फसल को पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है। इसके उड़द, बाजार को फायदा हुआ है। वहीं मक्का, मैंथा को भी इस बारिश से नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आई फ्लू के बढ़ेंगे मरीज
-लगातार मौसम में आ रहे परिवर्तन की वजह से जिले में आई फ्लू के मरीजों की संख्या में बढ़ाे़तरी हो सकी है। ऐसे में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष मोहन ने लोगों को आंखों का विशेष ख्याल रखने की बात कही।

-------------
बिलसी में में भी जलभराव
(फोटो-09)
बिल्सी। शहर में तीन बजे हुई बारिश से नगर की सड़कों पर जलभराव हो गया। बिजलीघर रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। सड़क पर कीचड़ होने से राहगीरों को थोड़ी परेशानी हुई। नगर के मुख्य बाजार व बिजलीघर रोड पर कई दुकान और घरों में भी पानी घुस गया। संवाद

टिकटगंज में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी। संवाद

टिकटगंज में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी। संवाद

टिकटगंज में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी। संवाद

टिकटगंज में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed