फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water coolers in public places malfunction, forced to buy water bottles

Budaun News: सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर खराब, पानी की बोतल खरीदना मजबूरी

Wed, 29 May 2024 05:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Water coolers in public places malfunction, forced to buy water bottles
कछला में रेलवे प्लेटफार्म और पटरी पर बैठे यात्री। संवाद
बदायूं। वजीरगंज में सार्वजनिक स्थलों पर लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं। बदायूं शहर के रोडवेज बस अड्डे में वाटर कूलर लगा है पर वहां पर गंदगी है। यात्रियों के फिसलकर गिरने का खतरा है। यात्री उस ओर जाने की बजाए बीस रुपये की बोतल खरीद लेते हैं। वहीं वजीरगंज में तो वाटर कूलर ठीक कराने के प्रति जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा यात्री भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

म्याऊ कस्बा में भी सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी बस स्टैंड पर आने वालों को होती है। कई वर्ष पहले एक राजनेता ने राहगीरों के लिए सार्वजनिक स्थल पर एक प्याऊ लगवा दिया था, जो अब बंद हो चुका है। मजबूरी में प्यास बुझाने के लिए यात्री इधर-उधर भटकते हैं, बाद में फिर प्यास बुझाने के लिए जेब ढीली कर पानी खरीदते हैं। सिस्टम फेल है। जिम्मेदार सुन नहीं रहे।
विज्ञापन




दान का फ्रीजर लगने पर ही मिलेगा स्टेशन पर शीतल पेयजल
उझानी रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर शीतल पेयजल के लिए यात्री इधर-उधर भटकते दिखे। पूरे परिसर के कायाकल्प के दौरान रेलवे ने प्लेटफार्म पर स्टील के दो स्टैंड पोस्ट भी लगाए हैं। प्रत्येक पोस्ट पर चार-चार टोंटियां हैं, लेकिन किसी भी टोंटी में दो बूंद पानी भी नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर लगे दो इंडिया मार्का हैंडपंप ही इन दिनों यात्रियों का आसरा बने हुए हैं। वैसे, परिसर में निजी स्तर से वाटर फ्रीजर लगा था। इसे आढ़ती अमित मित्तल ने लगवाया था, लेकिन स्टेशन परिसर में कायाकल्प के कार्य के दौरान उसे हटवा दिया गया था। वह इसी सप्ताह फिर से लगेगा। इसी स्टेशन से होकर लालकुआं, मथुरा, आगरा आदि के लिए ट्रेनें निकलती हैं। यात्रियों में सत्येंद्र ने बताया कि वह घर से पानी की बोतल लेकर नहीं आते तो स्टेशन पर हैंडपंप से ही पानी भरना पड़ता। स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से फ्रीजर की व्यवस्था नहीं है। फिलहाल तो हैंडपंप की सहारा हैं। संवाद


बिल्सी में बस स्टैंड पर नहीं
पेयजल की कोई सुविधा
बिल्सी। नगर के बिजलीघर चौराहे पर बस स्टैंड पर एक शीतल जल के लिए प्याऊ काफी समय पहले लगाया गया था। वह दो वर्षों से नगर पालिका परिषद की अनदेखी के कारण खराब पड़ा है। यात्रियों को अक्सर दुकानों से पीने के लिए पानी खरीदना पड़ता है, जो पानी नहीं खरीद सकते उनके लिए इंडिया मार्का हैंडपंप है, जो काफी समय से बहुत कम पानी दे रहा है।
सम्राट अशोक चौक का पिछले दिनों प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकार्पण किया था। यात्रीशेड के साथ शीतल जल प्याऊ लगाने के लिए पालिका को निर्देश दिए थे। हालांकि कोई प्याऊ नहीं लगाई गई है। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। लोगों ने यहां प्याऊ के लिए कई बार पालिका से मांग की है, पर कोई गौर नहीं किया है। संवाद



यात्रियों को भटकना पड़ता है पानी के लिए
कछला। कछला घाट के ब्रिज स्टेशन पर पीने के पानी की भारी किल्लत है। नगर के कछला ब्रिज स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में श्रद्धालुओं के अलावा अन्य यात्रियों का जमावड़ा रहता है। कछला घाट तीर्थस्थल होने के कारण यहां प्रत्येक महीने हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। स्टेशन पर घंटों ट्रेन के इंतजार में बैठे रहते हैं। स्टेशन पर लगी सभी टंकियां खराब हो चुकी हैं और हैंडपंप री-बोर होने को हैं, लेकिन किसी ने इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है। संवाद

कछला में रेलवे प्लेटफार्म और पटरी पर बैठे यात्री। संवाद

कछला में रेलवे प्लेटफार्म और पटरी पर बैठे यात्री। संवाद

कछला में रेलवे प्लेटफार्म और पटरी पर बैठे यात्री। संवाद

कछला में रेलवे प्लेटफार्म और पटरी पर बैठे यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed