फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   water

नलकूपों की मोटर फुंकी तो पानी के लिए तरसे लोग

Fri, 20 Dec 2019 08:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
water
बदायूं। शहर के पॉश इलाकों में शुमार रखने वाली आफिसर्स कॉलोनी व उसके आसपास के सैकड़ों लोग बीते दो दिन से नगर पालिका की जलापूर्ति से वंचित थे। एक साथ दो नलकूपों की मोटर फुंक जाने की वजह से इस इलाके की जलापूर्ति ठप हो गई। हालांकि शुक्रवार की शाम को पालिका द्वारा इन्हें सही करवा दिया गया, जिससे देर शाम घरों में पानी की सप्लाई पहुंचने लगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद का एक नलकूप पीडब्ल्यूडी चौराहे और दूसरा डायट में संचालित है। गुरुवार की दोपहर डीएम चौराहे वाले नलकूप की मोटर फुंक गई। इससे संचालित इलाके नेकपुर, प्रेम नगर, पाल नगर, आफिसर्स कॉलोनी की जलापूर्ति ठप हो गई। ये मोटर सही नहीं हो पायी कि डायट में संचालित नलकूप की मोटर भी खराब हो गई। इससे पालिका की जलापूर्ति बाधित हो गई। एक साथ दो मोटर फुुंक जाने की खबर से पालिका प्रशासन के अधिकारियों क हाथ पैर फूल गए। वजह ये थी कि इन दोनों नलकूपों से जो जलापूर्ति होती है, वह प्रशासनिक अफसरों के घरों पर भी पहुंचती है। ऐसे में पालिका प्रशासन के अफसर से लेकर कर्मचारी तक दिन भर उन नलकूपों के मोटरों को सही कराते रहे। जिसकी वजह से शुक्रवार शाम को पेयजल की सप्लाई शुरू हो गई। पानी आने से जहां लोगों को ने राहत ली, वहीं पालिका के अधिकारी व कर्मचारी भी चैन की सांस लेते नजर आए।
विज्ञापन

गुरुवार को अचानक सिविल लाइन इलाके की दो मोटर फुंक गई थीं, जिस वजह से ओवरहेड टैंक नहीं भर सका था। इस कारण लोगों को पानी नहीं मिल पाया। शुक्रवार को मोटर सही कराकर पानी की सप्लाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वंशीधर राजपूत, एई जलकल, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed