फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Was a celebration of Vishwakarma Jayanti

धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Was a celebration of Vishwakarma Jayanti
धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
जिला पंचायत हॉल में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। इसके उपरांत हुई सभा में वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आचार्य विश्वक्सेनाचार्य ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हमेशा अग्रसर रहना चाहिए। एकता पर भी बल दिया। सभा में घोषणा की कि अब से प्रत्येक वर्ष समाज की पांच गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह मैथिल समाज समिति की ओर से आर्थिक सहायता देकर कराया जाएगा। राजपाल शर्मा, सुबोध शर्मा, रोहिताश शर्मा, नवल किशोर, अमन शर्मा, नरेश चंद्र, संजय आदि ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं तथा दहेज रहित विवाह पर अपने विचार रखे। समारोह में मुकेश, महेश, हनी, रामनाथ, धर्मवीर, गुरूदेव, बबलू, रविंद्र, कमल किशोर, ओमवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, नगर पालिका परिषद के परिसर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सफाई कर्मचारी व वाहन चालकों की उपस्थिति में हवन, पूजा-अर्चना की गई। यंत्र व वाहनों की पूजा की गई। पंडित सत्यदेव शर्मा ने विश्वकर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पालिका के अनेक लोगों ने भी विचार प्रकट किए। इस मौके रजनीश शर्मा, उपेंद्र उपाध्याय, सत्यपाल सिंह, कल्लूराम, रमेश डी लाल, अनिल, लव कुमार, सुरेश लाल, हीरा सिंह, कालीचरन, महेश, रीना देवी आदि मौजूद रहे। वहीं डीएम रोड जीजेएस आईटीआई में मशीनों औजारों का पूजन किया गया। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मोती लाल, पूनम भारती, अशोक कुमार, ग्रीश बाबू, प्रेम, प्रमोद कुमार, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन किया
बदायूं। उत्तर प्रदेश जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन के तत्वावधान में शनिवार को जल निगम स्टोर में विश्वकर्मा जयंती मनाते हुए हवन पूजन किया गया। इसमें समस्त इंजीनियरर्स, कर्मचारी व ठेेकेदार उपस्थित रहे। श्रीपाल सिंह पाल ने विश्वकर्मा जयंती का पाठ पढ़कर जीवन परिचय सुनाया। सहायक अभियंता अविचल सिंह, नरेश पांडेय, पिंटू मौर्य, प्रदीप कुमार ने भी जयंती पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अरविंद कुमार, भगवान दास, उमेश कुमार, नरेश पांडेय, सुरेंद्र शर्मा, जनवेद सिंह, यादराम, राजाबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में लगी मशीनों का किया पूजन
बिल्सी। बिजली उपकेंद्र पर शनिवार को भगवान विश्वकर्मा की जंयती धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले कंट्रोल रूम में हवन-यज्ञ कराया गया। भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष सभी ने पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। अवर अभियंता धर्मात्मा कुमार गौड़ समेत यहां तैनात सभी कर्मचारियों ने हवन में पूर्ण आहुति दी। साथ ही कंट्रोल रूम में लगी सभी मशीनों एवं टीएफ का भी पूजन किया। कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वह मशीनों को साफ-स्वच्छ रखेगें। इस मौके पर एसएसओ ग्रीश कुमार सिंह, तेजपाल सिंह, राजाराम, अजय कुमार, राहुल वर्मा, कुंवरपाल शर्मा, अनिल कुमार, प्रेमपाल सिंह, महीपाल सिंह, पप्पू शाक्य, मंगली प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed