फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   warning

चीनी मिल कर्मचारी फिर आंदोलन की राह पर

Tue, 13 Jan 2015 08:36 PM IST
शेखूपुर (बदायूं)
शेखूपुर (बदायूं) Updated Tue, 13 Jan 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
दि किसान सहकारी चीनी मिल पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने
विज्ञापन
लगे हैं। कर्मचारियों को नवंबर और दिसंबर का वेतन भी नहीं दिया गया है। इससे नाराज कर्मचारी आंदोलन की राह पर जाने को विवश हो रहे हैं।

कहा कि वेतन के साथ ही उन्हें बोनस और नकदीकरण का भुगतान भी किया जाए। प्रधान प्रबंधक को इस संबंध में प्रदर्शन के  बाद ज्ञापन सौंपा, जिसमें 17 जनवरी तक वेतन न मिलने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी गई है।

किसान सहकारी चीनी मिल कर्मचारी यूनियन और किसान चीनी मिल श्रमिक संघ की ओर से कर्मचारियों ने यहा मिल परिसर में प्रदर्शन किया। वे अपने वेतन की मांग कर रहे थे।

इस संबंध में प्रबंधन वर्ग से भी वार्ता हुई लेकिन कोई समाधान न मिलने पर 17 जनवरी को आंदोलन और तेज किए जाने की चेतावनी दी है। मिल कर्मचारियों की जीएम राजीव जैन, सीएम वीके  कनौजिया और लेखाकर से भी वार्ता हुई है।

विरोध करने वाले कर्मचारी नेताओं में किसान सहाकारी चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के मंत्री रवींद्र पाल शर्मा, किसान चीनी मिल श्रमिक संघ के मुख्य सचिव मो. इस्लाम खां के अलावा मो. असरार अहमद, नरेंद्र पाल दुआ, सर्वजीत यादव, रामबहादुर पाल, मनोरंजन लाल गुप्ता, राम प्रसाद कुरील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed