फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Warden service will be formed soon in the district

Budaun News: जिले में जल्द होगा वार्डन सेवा का गठन

Thu, 04 Sep 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Warden service will be formed soon in the district
बदायूं। अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा कोर के गठन को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बरेली से आए सहायक नियंत्रक नागरिक सुरक्षा पंकज कुदेशिया ने नागरिक सुरक्षा की अवधारणा, महत्व और संरचना पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


सहायक नियंत्रक पंकज कुदेशिया ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 15 जिलों में नागरिक सुरक्षा कोर सक्रिय है और शीघ्र ही शेष 60 जिलों में भी इसका गठन किया जाएगा। जल्द ही यहां भी इसका गठन होगा। इस व्यवस्था के अंतर्गत 12 आपातकालीन सेवाएं स्थापित की जाती हैं। इनमें से 11 सेवाएं विभिन्न राजकीय विभागों की ओर से संचालित होती हैं। एक सेवा वार्डन कहलाती है, जो पूर्णतया अवैतनिक और स्वयंसेवकों के सहयोग से संचालित होती है। उन्होंने कहा कि वार्डन सेवा आम नागरिकों और पुलिस प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करती है। इसमें नगर क्षेत्र से विभिन्न रैंकों पर स्वयंसेवकों की भर्ती की जाएगी, जो बिना किसी पारिश्रमिक के समाज और राष्ट्र की सेवा में योगदान देंगे। व्यवसायी, सरकारी कर्मचारी, गैर-सरकारी कर्मचारी या किसी भी अन्य क्षेत्र से जुड़े लोग इस सेवा में आवेदन कर सकते हैं। चयन के बाद उन्हें अलग-अलग रैंक दिए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाएं ली जाएंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed