Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wanted man Afroz arrested with a handgun and cartridges

Budaun News: तमंचा और कारतूस के साथ वांछित अफरोज गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Wanted man Afroz arrested with a handgun and cartridges
बिल्सी। खेत की मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में बिल्सी कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपी अफरोज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नौ नवंबर को खेत की मेड़ के विवाद को लेकर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर शोहरा में दोनों पक्षों के लोगों ने एकराय होकर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला किया था। इस दौरान अवैध असलहों से जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई थी। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

फायरिंग और विवाद के चलते गांव में दहशत फैल गई थी। ग्रामीण डर के कारण गांव छोड़कर खेतों की ओर चले गए थे। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसमें तीन आरोपी दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नरैनी-खितौरा मार्ग से बढ़नौमी जाने वाले पक्के रास्ते पर खड़ंजे के पास से गांव मिर्जापुर सोहरा निवासी अफरोज पुत्र सरवर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद केस में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बिल्सी कोतवाली पुलिस ने अफरोज को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed