फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wanted Criminal Arrested in Police Encounter in Budaun

Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Sat, 28 Mar 2026 10:31 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Mar 2026 10:31 AM IST
सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Wanted Criminal Arrested in Police Encounter in Budaun
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात में कस्बा उझानी के छतुईया फाटक से बाईपास जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति के होने की सूचना मुखबिर के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलते ही थाना उझानी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। लेकिन संदिग्ध व्यक्ति ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और खेतों की ओर भागने लगा। अचानक हुई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

दाहिने पैर में लगी गोली 
पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम श्रीपाल बताया। वह उझानी के मोहल्ला नझियाई का रहने वाला है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी श्रीपाल थाना उझानी का एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed