फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wall collapses, old woman dies after being buried under debris, Dhevati injured

Budaun News: दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत, धेवती घायल

Wed, 01 Mar 2023 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wall collapses, old woman dies after being buried under debris, Dhevati injured
(01 बीडीएन-14)घायल वालिका सुधा।संवाद
- बुधवार शाम दीवार की लिपाई कर रही थी वृद्ध महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्बू नगर में कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर 60 वर्षीय लड़ैती की मौत हो गई, जबकि उसकी 12 वर्षीय धेवती सुधा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे हुआ। उस वक्त ग्राम अब्बू नगर निवासी लड़ैती पत्नी सियाराम अपने घर की कच्ची दीवार की पीला मिट्टी से लिपाई कर रही थी। उसकी 12 वर्षीय धेवती सुधा पुत्री वीरपाल उसका सहयोग कर रही थी। वह मिट्टी उठाकर दे रही थी। परिवार वालों के मुताबिक, दीवार ज्यादा पुरानी थी, लेकिन उससे घर की सुरक्षा थी। लिपाई के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में नानी और धेवती धेवती दब गईं। यह देखकर परिवार वाले दौड़े। उनके शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने बमुश्किल मिट्टी हटाकर दोनों लोगों को निकाला। परिवार वाले उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां लड़ैती को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed