{"_id":"57977a9e4f1c1b890221eb9d","slug":"walking-on-the-sidewalk-in-the-city-workshops-shops-sjti","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में फुटपाथ पर चलते वर्कशॉप, सजती दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में फुटपाथ पर चलते वर्कशॉप, सजती दुकानें
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
शहर में फुटपाथ पर चलते वर्कशॉप, सजती दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पालिका की लापरवाही से दुकानदारों का फुटपाथ पर कब्जा
सड़कों पर अतिक्रमण होने से रोजाना में जाम में फंसते राहगीर
नगर पालिका की लापरवाही लोगों के लिए भारी पड़ रही है, क्योंकि अतिक्रमणकारियों ने शहर के अधिकांश फुटपाथ निगल लिए हैं। इसमें तमाम स्थानों पर फुटपाथ पर वर्कशॉप चल रहे हैं, तो कई जगह दुकानें लगाई जा रही हैं। बाकी काम फुटपाथ पर दुकान लगाने वाला पूरा कर देते हैं। वहीं, बाजार में जाने वाले बाइकर्स और अन्य वाहन चालक फुटपाथ के अलावा सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे बाजारों में रोजाना जाम लगा है, जिसमें फंसना लोगों की मजबूरी बन चुका है।
शहर में नालों पर अतिक्रमण की वजह से मूसलाधार बारिश में शहर के तमाम दुकानदारों का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था, लेकिन फिर भी नगर पालिका परिषद की ओर से न तो नालों से अतिक्रमण हटाया गया और न ही नालों की तलीझाड़ सफाई कराई गई। इस मांग को लेकर व्यापारी नेताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से शहरियों का घरों से निकलना दूभर होता जा रहा है, क्योंकि घर से निकलने के बाद चंद कदम चलने पर ही लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। शहर में वाटर वर्क्स रोड पर तमाम वर्कशॉप और कश्मीरी चौक रोड पर तमाम वर्कशॉप फुटपाथ पर चल रहे हैं। इसके अलावा शहर की अन्य सड़कों पर भी वाहन धुलाई के कारखाने चल रहे हैं। वहीं शहर के मुख्य बाजारों में अधिकांश दुकानदार दुकान को सजाने के लिए फुटपाथ का काम करते हैं। वे लोग सड़क तक फुटपाथ को घेरकर वस्तुओं की प्रदर्शनी लगा देते हैं। इससे लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। दोनों ओर से वाहन आने पर इन सड़कों पर अक्सर जाम लग जाता है। यह शहर के अधिकांश बाजारों वाली सड़कों का है।
विज्ञापन
--------
शहर में नालों और फुटपाथ पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को पहले भी सड़कों पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। यदि फिर लोग नहीं मानेंगे तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
-ललतेश सक्सेना, ईओ, नगर पालिका परिषद