फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wakf law is for the social and economic upliftment of Muslims: Gulab Devi

मुसलमानों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान को है वक्फ कानून: गुलाब देवी

Mon, 05 May 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Wakf law is for the social and economic upliftment of Muslims: Gulab Devi
बदायूं क्लब में विचार विमर्श गोष्ठी में मौजूद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी व अन्य पदा​धिकारी।स्रोत - फोटो : kathua
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा मंत्री व जिला की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा है कि वक्फ कानून में संशोधन कानून मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संशोधन के बारे में भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं, गुमराह कर रहे हैं ताकि वोट बैंक की राजनीति की जा सके। मुस्लिमाें से अपील की वे तथ्यों को समझें और किसी के बहकावे में ना आएं।
विज्ञापन

डॉ. सैय्यद ऐतशाम उल हुदा ने कहा वक्फ कानून भारत में मुस्लिम समुदाय की धार्मिक, सामाजिक और शैक्षिक जरूरत को पूरा करने के लिए है। हालांकि पिछले कुछ समय में पारदर्शिता की कमी, भ्रष्टाचार और संपत्तियों को दुरुपयोग जैसे मुद्दे सामने आए हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए मोदी सरकार ने वक्फ कानून में संशोधन किए हैं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस कानून से गरीब और मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हो सकेगी। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आतिफ़ निजामी, सिराज अल्वी, साबिर मलिक, फैसल खालिद, एके कुरेशी, रईस अहमद सहित तमाम प्रबुद्ध मुस्लिम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed