फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wakf Board: Amendment made to crack down on land mafia: BL Verma

वक्फ बोर्ड : भूमाफिया पर शिकंजा कसने के लिए किया संशोधन : बीएल वर्मा

Sun, 06 Apr 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Wakf Board: Amendment made to crack down on land mafia: BL Verma
भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा। संवाद
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर रविवार को स्थापना दिवस के अवसर पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें पार्टी की तरफ से छह अप्रैल से 25 अप्रैल तक होने वाले आयोजनों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विशाल वटवृक्ष है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने वर्षों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस मुकाम तक पहुंचाया है। बोले-मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।
विज्ञापन

वक्फ संशोधन बिल पर कहा की यह बिल देश ही नहीं, बल्कि आम मुसलमान के लिए भी खतरनाक था। बोले-वक्फ बोर्ड के लिए हमेशा भू-माफिया बोर्ड की तर्ज पर काम करने की वजह से इसमें संशोधन करने पड़े। बोले- कांग्रेस ने कभी भी डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारतरत्न नहीं दिया। कांग्रेस ने सिर्फ दलितों को छला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी की स्थापना 06 अप्रैल 1980 को हुई थी। इसी क्रम में 7 से 12 अप्रैल तक घर-घर संपर्क अभियान चलेगा। भाजपा का ध्वज लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी। 12 अप्रैल को अटल विरासत सम्मेलन डाइट ऑडिटोरियम में होगा। इसमें अटल जी से जुड़ी बदायूं की स्मृतियों के संकलन को प्रदर्शित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, सुभाष चंद्र गुप्ता, एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, शारदाकांत शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed