फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Voyager go into deep water block

गहरे पानी में जाने से रोकेंगे मल्लाह

Fri, 04 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  कादरचौक।
अमर उजाला ब्यूरो  कादरचौक। Updated Fri, 04 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Voyager go into deep water block
सतर्कता - फोटो : अमर उजाला
मेला ककोड़ा
विज्ञापन

सुरक्षा के इंतजाम शुरू, सड़कें बिछाईं
बिजली की व्यवस्थाएं होना शुरू

मेला ककोड़ा में इस बार सतर्कता बरतने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीएम व एसएसपी के आदेशों के बाद इस पर अमल करना भी शुरू कर दिया गया है। वहीं मेले में मल्लाहों की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई है। हेड मल्लाह मुसाकिर के समेत तीस मल्लाह सुरक्षा के लिहाज से लोगों को सचेत करेंगे। गहरे पानी में जाने से रोकने के अलावा, डूबते हुए बचाव कार्य में भी लगाया जाएगा। पीएसी फ्लड भी चौकसी में रहेगी।
मेले की भव्यता आखिर तक बनी रहे। इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सफाई कर्मियों को जहां ड्रेस वितरित की जाएगी। वहीं मल्लाहों को भी ड्रेस, सीटी व टॉर्च आदि दिया जाएगा। इधर, बृहस्पतिवार को डीएम के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को प्रगति में गति दिखी। मनोरंजन के सामान के साथ, अंधियारे से मुक्ति दिलाने के लिए बिजली व्यवस्था के इंतजाम भी होने शुरू हो गए। सड़कें भी बिछा दी गई हैं। लगातार टैंकरों से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वॉच टॉवर लगाने के निशान लगा लिए गए हैं। झंडी स्थापना तक मेला पूरी तरह नजर आने लगेगा। वहीं शनिवार को कमिश्नर तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुुंचेंगे।
विज्ञापन

 
वीआईपी कैंपस तैयार
कादरचौक। मेले में वीआईपी कैंपस लगभग तैयार हो चुका है। रेत की चमकीली चादर पर बसे तंबुओं का शहर में रौनक बरसना शुरू हो गई है। परचूनी की दुकानें आने लग गई है। मुख्य मार्गों का निर्माण कार्य हो गया। ऊंचे-नीचे गड्ढे भरे जा रहे हैं। चाट पकौड़ी और पूड़ी के ठेले पहुंचने लगे हैं। पाल से बाउंड्री बनाकर जगह निधारित की जा रही हैं। मां गंगा के भक्त गंगा स्नान के साथ पूजा अर्चना को जुटने लगे हैं। मुख्य स्नान घाट पर गहराई ज्यादा हैं। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए गंगा घाट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री परिवार ने की साफ-सफाई
 अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकंज के तत्वावधान में प्रज्ञा मंडल और प्रखर बाल संस्कारशाला की ओर से मेला ककोड़ा के गंगा तट पर निर्मल गंगा जन अभियान के अंतर्गत गायत्री परिजनों ने साफ-सफाई की और लोगों को जागरूक किया।
निर्मल गंगा जन अभियान के जिला संयोजक सुखपाल शर्मा ने कहा कि श्रद्धा और भक्ति से गंगा मां को नमन करें। कूड़ा-कचरा बहाकर पावन गंगा मां के आंचल को गंदा न करें। मां गंगा को निर्मल और सदानीरा बनाने के लिए युवा संकल्पित हो। 
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मां गंगा जीवनदायिनी है। पूजन सामग्री, वासी फूलों और प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी जहरीले रंगों से रंगी प्रतिमाओं को प्रवाहित कर गंगा को प्रदूषित न करें। गंगा पुत्र बनकर करूणामूर्ति मां गंगा की निर्मलता लौटाएं।

रामकिशन नारद के नेतृत्व में मेला ककोड़ा के गंगा तट पर गायत्री परिजनों ने निर्मल गंगा जन अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर कुलदीप, रविन कुमार, प्रमोद, मृत्युंजय शर्मा, पंकज कुमार, मनोज कुमार, गौतम ऋषि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed