फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Voting tomorrow at 2117 booths in the district

Budaun News: जिले के 2117 बूथों पर मतदान कल

Mon, 06 May 2024 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Voting tomorrow at 2117 booths in the district
बदायूं। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 7 मई को मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां सुबह दस बजे से रवाना होंगी। कई व्यवस्थाओं को रविवार को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान होना है। रविवार को चुनावी प्रचार का आखिरी दिन रहा। रविवार शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक लग गई। साथ ही कल से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी।
लोकसभा क्षेत्र में कुल 2117 बूथों पर 20,07,201 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के साथ ही दूसरे जिले की पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों ने यहां डेरा डाल दिया है। इसके साथ ही जिले की सीमाएं बैरियर लगाकर सील कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए छह मई की सुबह सात बजे से ककराला रोड स्थित मंडी समिति से मतदेय स्थलों के लिए 2117 पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा बिसौली के लिए 455, बिल्सी के लिए 389, सहसवान के लिए 443, बदायूं के लिए 394 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। वहीं विधानसभा गुन्नौर के लिए 436 पोलिंग पार्टियां संभल से रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








संवेदनशील 408 बूथों पर रहेगी कैमरों की निगरानी
जिले में 408 संवेदनशील और 16 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। इन बूथों पर वेबकॉस्टिंग का इंतजाम किया गया है। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कैमरों की निगरानी में वोट पड़ेंगे। पुलिस के अधिकारियों की कड़ी निगरानी रहेगी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान कड़ी चौकसी रखेंगे। अधिकारियों का दौरा भी ज्यादातर इन्हीं बूथ पर रहेगा। कहीं कोई गड़बड़ी होती दिखती है तत्काल पुलिस-प्रशासन एक्शन में आ जाएगा। यहां बता दें कि बूथ की सुरक्षा में 6000 पुलिसकर्मी, 4000 होमगार्ड, 32 कंपनी अर्धसैनिक बल और छह कंपनी पीएसी लगाई गई है। इसके अलावा 200 महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है।



हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा एक पिंक बूथ
हर विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। जहां महिलाओं की सुविधाओं के लिए पूरा इंतजाम किया जा रहा है। इस बूथ पर तैनात कर्मी भी महिलाएं ही होंगी। बिसौली, बिल्सी, सहसवान, बदायूं और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ बनाया जाएगा।



लोकसभा क्षेत्रवार बूथ
विधानसभा क्षेत्र बूथ
बिसौली 455
बिल्सी 389
सहसवान 443
बदायूं 394
गुन्नौर 436
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed