{"_id":"695c01bd7dc0656cc2082fba","slug":"voting-for-the-post-of-general-secretary-of-the-tehsil-bar-association-is-being-held-today-badaun-news-c-123-1-sbly1006-154332-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तहसील बार के महासचिव पद के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तहसील बार के महासचिव पद के लिए मतदान आज
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत इस बार केवल महासचिव पद के लिए ही मतदान कराया जाएगा। शेष सभी पदों पर पहले ही उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की जा चुकी है।
चुनाव अधिकारी रामनाथ शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए ज्ञानेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए योगेश कुमार विसारिया, उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीराम, सहसचिव पद के लिए अरविंद कुमार यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरिओम, ऑडिटर पद के लिए वीरपाल सिंह ने एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया था।
इसके चलते सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। महासचिव पद के लिए ज्ञान सिंह त्यागी, बृजेंद्र भानु सिंह और सोनू सक्सेना के बीच मुकाबला है। इसके लिए मंगलवार छह जनवरी को बार एसोसिएशन के करीब 86 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा, इसके बाद मतगणना कराई जाएगी। उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। संवाद