{"_id":"30dd16db3866006b9f8cb7de10a82aff","slug":"voterlist-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का मौका
अमर उजाला, बदायूं
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रत्येक व्यक्ति जो भारत का नागरिक है और सामान्य रूप से निर्वाचन क्षेत्र का निवासी हो, उसने एक नवंबर से पूर्व कम से कम तीन वर्षीय भारत के किसी विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा उसके समतुल्य अन्य कोई अर्हता रखता हो, वह निर्वाचक नामावली में शामिल हो सकता है। किसी आपत्ति, संशोधन के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/जिलाधिकारी के यहां 16 नवम्बर 2015 या उससे पूर्व आवेदन दे सकता है।
पीडी होंगे अब जिला पंचायत के आरओ
बदायूं। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत शंभू नाथ ने जिला पंचायत सदस्य पद के नामित निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के अस्वस्थ होने के कारण उनके स्थान पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक रामरक्षपाल सिंह को आरओ नामित कर दिया है।
48 घंटे पूर्व से बंद रहेंगी शराब की दुकानें
बदायूं। जिला मजिस्ट्रेट शंभू नाथ ने पंचायत सामान्य निर्वाचन को दृष्टि में रखते सभी ब्लाक क्षेत्र की आठ किलो मीटर परिधि में आने वाली समस्त आबकारी एवं मादक पदार्थों की दुकानों को मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व बंद किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रथम चरण में ब्लाक दहगवां, इलामनगर एवं सहसवान में नौ अक्तूबर को मतदान होने के कारण सात अक्तूबर की सायं पांच बजे से बन्दी रहेगी। द्वितीय चरण में ब्लाक सालारपुर, जगत, उझानी एवं कादरचौक में 13 अक्तूबर को मतदान होने के कारण 11 अक्तूबर से समस्त आबकारी एवं मादक पदार्थों की दुकानें मतदान से 48 घंटे पूर्व बन्द रहेंगी। तृतीय चरण 17 अक्टूबर को ब्लाक दातागंज, म्याऊं, समरेर एवं उसावां में 15 अक्तूबर तथा अंतिम चरण 29 अक्तूबर को ब्लाक अम्बियापुर, बिसौली, आसफपुर एवं वजीरगंज क्षेत्र में 27 अक्तूबर से मतदान समाप्ति तक सभी मादक पदार्थों एवं आबकारी की दुकानें बन्द रहेंगी।
मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम तय किए
बदायूं। पंचायत सामान्य निर्वाचन की व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम चरण दहगवां के लिए स्ट्रांग रूम और गणना के लिए एसएस इंटर कालेज जरीफनगर, इस्लामनगर के लिए केएम इंटर कालेज इस्लामनगर एवं सहसवान के लिए प्रमोद इंटर कालेज सहसवान का स्थल चयन किया गया है। द्वितीय चरण के ब्लाक जगत के लिए मण्डी समिति बदायूं एवं उझानी के लिए मण्डी समिति उझानी, सालारपुर के लिए जीटीआई बदायूं और कादरचौक के लिए जूनियर हाई स्कूल कादरचौक का स्थल चयन किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट शंभू नाथ ने बताया है कि तृतीय चरण के ब्लाक दातागंज के लिए सन्तोष कुमार मेमोरियल इन्टर कॉलेज गनगोला, म्याऊं के लिए नेहरू आदर्श इंटर कालेज अलापुर, समरेर के लिए जूनियर हाई स्कूल झुकसा तथा उसावां के लिए महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसावां.1 का स्थल चयन किया गया है। अंतिम एवं चतुर्थ चरण में मतपेटिकाओं तथा मतदान सामग्री लेने के साथ ही गणना और स्ट्रांग रूम को ब्लाक अम्बियापुर के लिए मण्डी समिति बिल्सी, बिसौली के लिए मदन लाल इंटर कालेज, आसफपुर के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान तथा ब्लाक वजीरगंज के लिए मुन्ना लाल इंटर कालेज वजीरगंज का स्थल चयन किया गया है।