फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Voter turnout increased, more than three lakh new voters were registered in the district

Budaun News: मतदाता बढ़े, जिले में तीन लाख से अधिक नए वोटर किए गए दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Voter turnout increased, more than three lakh new voters were registered in the district
बदायूं। पंचायत चुनाव की तैयारियों ने जिले में फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान इस बार मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021 में बदायूं जिले में कुल 19,39,675 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 19,98,333 हो गए हैं। यानी बीते कार्यकाल में जिले में तीन लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े हैं। यह बढ़ोतरी लगभग 3.024 प्रतिशत की है, जो दर्शाती है कि जिले में नए वोटरों का रुझान बढ़ा है और मतदाता आधार लगातार मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में पंचायत मतदाता सूची को दुरुस्त करने में लगे अधिकारी, कर्मचारियों ने तेजी से काम किया है। इसकी वजह से मतदाता सूची स्पष्ट हो सकी है। हालांकि जिले की मतदाता सूची में सिर्फ बढ़ोतरी ही नहीं हुई है, बल्कि बड़ी संख्या में नाम कटे भी हैं। कुल 3,16,577 वोट इस बार बढ़ाए गए, लेकिन विभिन्न कारणों से 2,57,919 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गए, दोहरी प्रविष्टि में पाए गए, मृत्यु के बाद नाम हटाना जरूरी था या फिर दस्तावेज सत्यापन में गड़बड़ी मिली। बावजूद इसके अंतिम सूची में जिले में कुल वृद्धि 58 हजार से ज्यादा वोटों की दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवेंद्र सिंह पटेल का कहना है कि मतदाता सूची को सही और त्रुटिहीन बनाने के लिए लगातार जनगणना प्रपत्रों का सत्यापन चल रहा है। ग्राम पंचायतों से लेकर ब्लॉक स्तर तक बीएलओ को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि आधार से लिंक नहीं होने वाले नामों की जांच की जाए। स्पष्ट कर दिया गया है कि जो लोग अपना आधार नंबर उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। इसका उद्देश्य एक ही व्यक्ति के दो अलग-अलग स्थानों पर वोट दर्ज होने से रोकना है और सूची को डिजिटल फार्मेट में अधिक सटीक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में तीन लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची में बढ़े हैं, इसके साथ ही काफी नाम सूची से हटाए गए हैं। ताकि मतदाता सूची एक दाम साफ-सुथरी हो सके। -अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed