फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Voice sample and call recording sent for matching

Budaun News: आवाज का नमूना और कॉल की रिकॉर्डिंग मिलान के लिए भेजी

Wed, 27 Dec 2023 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Voice sample and call recording sent for matching
आठ वर्षीय शारिक की अपहरण के बाद हत्या का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने शारिक हत्याकांड में फिरौती मांगने संबंधी कॉल की ऑडियो रिकाॅर्डिंग और आरोपी के छोटे भाई की आवाज का सैंपल लेकर मिलान के लिए भेज दी है। थाना पुलिस का कहना है कि अगर आवाज का मिलान होता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पिछले महीने मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी आठ वर्षीय शारिक पुत्र जुल्फकार की 11 अक्तूबर को अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव आरोपी शाहरुख की निशानदेही पर बिल्सी थाना क्षेत्र में एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया था।
विज्ञापन

जुल्फकार का कहना था कि उनके बेटे का अपहरण करने में आरोपी शाहरुख के पूरे परिवार का हाथ था। उसका पिता ही शारिक को ई-रिक्शा में बैठाकर ले गया था। उस पर तमाम लोगों का कर्ज था। अपना कर्ज चुकाने के लिए उसने फिरौती के लिए उनके बेटे का अपहरण किया था लेकिन बात खुलने के डर से आरोपियों ने शारिक की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जुल्फकार ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसके बाद शारिक का शव मिला था। इससे पुलिस ने केवल शाहरुख को ही हत्यारोपी माना। पिछले माह पुलिस ने शाहरुख के खिलाफ ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी लेकिन इससे शारिक के परिवार वाले संतुष्ट नहीं हुए।

उन्होंने एसओ वेदपाल सिंह को फिरौती संंबंधी कॉल की रिकॉर्डिंग सुनाई। इस पर एसओ ने कॉल की रिकार्डिंग और शाहरुख के छोटे भाई के आवाज का सैंपल लेकर एफएसएल लैब लखनऊ जांच के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि अगर मुख्य आरोपी के छोटे भाई की आवाज का रिकार्डिंग से मिलान हो गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed