फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   virasat not notified from 17 years

डीएम साहब! 17 साल से दर्ज नहीं हुई विरासत

Wed, 02 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 02 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
virasat not notified  from 17 years
डीएम साहब! 17 साल से दर्ज नहीं हुई विरासत 
भूमिधर खातेदार की मौत के बाद राजस्व अभिलेखों में विरासत दर्ज न करने के प्रकरणों को डीएम पवन कुमार ने गंभीरता से लेते हुए अविवादित विरासत दर्ज करने के मामलों में किसी प्रकार का अनावश्यक देरी न की जाए। उन्होंने कहा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

बुधवार को तहसील बिल्सी में आयोजित तहसील दिवस में एसएसपी महेंद्र यादव, सीडीओ अच्छेलाल सिंह यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के डीएम ने जन शिकायतों को सुना। ग्राम सिरकीखेड़ा निवासी श्रीपाल ने छह वर्ष बाद भी विरासत दर्ज न होने, ग्राम दिधौनी के हीरालाल ने 17 साल, ग्राम बरनी पाठकपुर के महेंद्र ने विरासत दर्ज न होने की शिकायत की। विरासत दर्ज न होने से संबंधित एक साथ कई शिकायतें प्राप्त होने पर डीएम का पारा चढ़ गया। एसडीएम विधान जायसवाल से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र अंतर्गत 211 गांवों में से 107 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया जारी है और विरासत दर्ज करने की जिम्मेदारी चकबंदी विभाग की ही है। डीएम ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी भीमसेन यादव को अपने सम्मुख तलब कर कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि लंबित अविवादित विरासत के मामलों को अतिशीघ्र दर्ज कराकर उन्हें अवगत कराया जाए। 
विज्ञापन

ग्राम रिसौली के ओमप्रकाश, मूलचंद ने चकरोड तोड़कर अपने अवैध कब्जा करने की शिकायत की। डीएम ने चकबंदी एवं राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो के साथ पुलिस बल को वहां पहुंचकर चकरोड अवैध कब्जे से मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में 33 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। डीएम ने सभी शिकायतों को निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर डीएफओ समीर कुमार, सीएमओ डॉ सुनील कुमार, प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी जयसिंह यादव तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 अधिकारी गैरहाजिर, वेतन कटौती के आदेश 
बदायूं। बिल्सी में आयोजित तहसील दिवस में डीएम पवन कुमार के पहुंचने पर अधिकारियों की कुर्सियां खाली देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका तलब की तो 19 अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन कटौती के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि भी दिए जाने के निर्देश दिए हैं। तहसील दिवस में सहायक निबंधक सहकारी समितियां, जिला गन्ना अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, इस्लामनगर एवं सहसवान की सीडीपीओ, उद्योग, मनोरंजन, बाट माप, परियोजना अधिकारी डूडा एवं नेडा विभाग के अधिकारियों के साथ ही पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएम, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, बिल्सी के मंडी सचिव सहित लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय एवं निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनुपस्थित पाए गए। 

... जब ग्राम्य विकास अधिकारी को डीएम ने भगाया 
तहसील दिवस में डीएम ने ब्लॉक सहसवान के बीडीओ को तलब किया तो तहसील दिवस में उनके प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी छत्रपाल डीएम के सामने हाजिर हुए। डीएम ने जब उससे पद के संबंध में पूछा तो उन्होंने पद बताया। डीएम ने उसे तहसील दिवस से बाहर जाने के निर्देश देते हुए बीडीओ सहसवान का जवाब-तलब कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि उनकी बैठकों, तहसील दिवस में वरिष्ठ अधिकारी स्वयं उपस्थित हों।


ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं
सहसवान। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं हवलदार यादव की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 29 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए। तहसील दिवस में एसपी देहात संजय राय, सीओ केके सरोज, तहसीलदार अहिवरन सिंह, नायब तहसीलदार राजकुमार, वीरेंद्रपाल, विचित्रपाल सिंह, चेतेंद्र शर्मा, खुशहाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed