{"_id":"a90c7fe82b4ad6cc58a17c7090c4d0da","slug":"villages-are-up-education-alakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव जगा रहे शिक्षा की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव जगा रहे शिक्षा की अलख
badaun
Updated Sat, 21 Mar 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में इन दिनों स्कूल चलो रैली निकाले जाने का अभियान जोरों पर है। प्रत्येक विकासखंड के गांवों में जागरूकता लाने के लिए रैलियां निकाली जा रही हैं। इसके जरिए अभिभावकों को संदेश दिया जा रहा है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें।
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। प्राइमरी स्कूल, जैतपुर के छात्र-छात्राओं ने गांव में साक्षरता मिशन के तहत स्कूल चलो रैली निकालकर अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताया। छात्रों ने नारे लगाए। प्रधानाध्यापक डीपी सक्सेना और प्रधान देवराज ने अभिभावकों को प्रोत्साहित किया। रैली में क्षेत्रपाल सिंह, अंशू शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
ककराला। विकास क्षेत्र म्याऊ के प्राइमरी स्कूल नौंगवां नसीर नगर में रैली निकाली गई। बच्चों ने गांव का भ्रमण किया। अध्यापकों ने बच्चें को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। रैली में ग्राम प्रधान ग्रीश चंद्र यादव, असलम अली, बृजनेश गुप्त, जसवीर सिंह, कमलेश, बृजनेश गुप्त का योगदान रहा। सुरेंद्र सिंह, मुक्ती यादव, ब्रजेश कुमार, मनोज, शालिनी, के अनादि शंकर, ममता, अभय सिंह मौजूद रहे। संचालन राजेश राठैर, वीर पाल सिंह न्याय पंचायत प्रभारी ने किया।
विज्ञापन
रुदायन। इस्लामनगर विकास क्षेत्र कस्बा रुदायन के प्राथमिक स्कूल रुदैना के बच्चों ने रैली निकाली। शिक्षण सेवा समिति की प्रबंधक पुष्पा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में प्रधानाध्यापिका सीमा रानी, प्रियंका आदि का सहयोग रहा।