फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers upset over waterlogging staged a protest

Budaun News: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 19 Sep 2025 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset over waterlogging staged a protest
कादरचौक के गांव कैथोला के मार्ग पर जलभराव को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
कादरचौक। विकास खंड मुख्यालय से गांव कैथोला करीब तीन किलोमीटर है। गांव में घुसने से पहले ही कीचड़ और जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। प्राथमिक स्कूल के 200 बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी मुसीबत झेलनी पड़ती हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने गांव में ही प्रदर्शन कर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लिए सीसी रोड बनवाया गया है, लेकिन पानी निकासी का इंतजाम नहीं किया गया। इससे सीसी रोड पर ही जलभराव और कीचड़ जमा हो गया है। तीन हजार की आबादी वाले इस गांव के अलावा यह रोड ब्लाक मुख्यालय से होकर रमजानपुर तक जाता है। इस समस्या के कारण लोग दूसरे रास्ते से घूमकर आते-जाते हैं।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी श्याम कश्यप ने बताया कि नाला बनाने के लिए लेखपाल को कई बार बुलाया लेकिन वह नहीं आए। लेखपाल सड़क किनारे की जगह नाप दें तो नाला बनवाया जा सके। प्रदर्शन करने वालों में ऋषिलाल, छत्रपाल, रामपाल, भगवान दास, रामलाल, पोशाकीलाल, तरनसिंह, अमरसिंह, नेत्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed